Class 10 प्रकाश परावर्तन और अपवर्तन: महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Reflection of Light subjective questions and answers for Exams

प्रकाश परावर्तन और अपवर्तन: महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर,Reflection of Light subjective questions and answers, Class 10th Physics Notes Chapter 1

प्रिय रीडर्स हमारी वेब साईट www.alleducationnewz.in में स्वागत है, यहां पर आपको Class 10 प्रकाश परावर्तन और अपवर्तन: महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Reflection of Light subjective questions and answers for Exams - Bihar Board Class 10 Science Chapter 1 Subjective Question Answer दिया गया हे जो आपकी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 हिंदी क्वेश्चन पेपर प्रकाश परावर्तन और अपवर्तन तैयारी के लिए काफी महत्वपूर्ण है सकते हैं । BSEB class 10 Physics chapter 1 question answer प्रकाश का परावर्तन ( Reflection of Light ) - Class 10th Physics Notes Chapter 1 in hindi.

Class 10 प्रकाश परावर्तन और अपवर्तन: महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Reflection of Light subjective questions and answers for Exams

 📚प्रकाश परावर्तन और अपवर्तन 📚 

Q1. प्रकाश क्या है ?

Ans:⇒ प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है, जो दीप्त बस्तु से निकलती है। तथा बस्तु से परावर्तित होकर आँख की रेटिना पर पहुँचकर हमें देखने की संवेदना उत्पन्न करता है।

दीप्त वस्तु (luminous object) -
जो स्वयं प्रकाश उत्पन्न करती है और उसे चारों ओर विकीर्ण करती है। उसे दीप्त वस्तु कहते हैं ।
जैसे- सूर्य, बल्ब, मोमबत्ती, या जलती हुई लकड़ी

Q2. प्रकाश के गुणों को लिखें।

Ans:⇒ प्रकाश के निम्नलिखित गुण हैं।
[i] प्रकाश एक ऊर्जा का रूप है।
[ii] यह हमेशा सीधी रेखाएँ में गमन करती है।
[iii] यह विद्युत चुम्बकीय किरण है।
[iv] प्रकाश को फोटॉनों के रूप में माना जाता है, जो बहुत ही छोटे कण होते हैं

Q3. प्रकाश का परावर्तन (Reflection of Light) क्या है ?

Ans:⇒ जब प्रकाश की किरण किसी माध्यम से गुजरती है तब वह किसी सतह से टकराती है। टकराने के बाद जब उसी माध्यम में लौट जाती है। इस घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।

Q4. प्रकृति के आधार पर परावर्तन कितने प्रकार के होते हैं ?

Ans:⇒ परावर्तन दो प्रकार के होते हैं -

[i] नियमित परावर्तन (Regular reflection):-
यह परावर्तन तब होता है जब प्रकाश की किरणें एक चिकनी और समतल सतह, जैसे कि दर्पण, पर गिरती हैं और एक ही दिशा में परावर्तित होती हैं। इस प्रकार के परावर्तन में परावर्तित किरणें समानांतर होती हैं, जिससे स्पष्ट और तीव्र छवि बनती है।

(ii) अनियमित परावर्तन (Irregular reflection ):-
यह परावर्तन तब होता है जब प्रकाश की किरणें एक असमतल या खुरदरी सतह, जैसे कि दीवार, पर गिरती हैं। इस प्रकार की सतह पर, प्रकाश की किरणें विभिन्न दिशाओं में परावर्तित होती हैं, जिससे छवि धुंधली और अस्पष्ट होती है।

Q5. प्रकाश के परावर्तन के नियम लिखें ?

Ans:⇒ प्रकाश के परावर्तन के दो नियम हैं -- 

[i] आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा आपतन बिन्दु पर डाला गया लम्ब. तीनों एक ही तल में होता है।
[ii] आपतन कोण, (Incident Angle) 
परावर्तन कोण (Reflection Angle) के बराबर होते हैं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url