Bihar Board Class 10th Hindi Chapter 3 Subjective Question Answer: भारत से हम क्या सीखें प्रश्न-उत्तर
मैट्रिक 2025 विद्यार्थीयों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ ।विद्यार्थियों के जीवन की पहली बड़ी परीक्षा है मैट्रिक परीक्षा। Bharat Se Ham Kya Sikhe Subjective Question Answer - 10वीं कक्षा के मैट्रिक विद्यार्थीयों के लिए हिंदी विषय तैयारी के उद्देश्य से WWW.ALLEDUCATIONNEWZ.IN वेबसाइट की ओर से कक्षा 10 के हिंदी तृतीय अध्याय भारत से हम क्या सीखें के सब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर प्रदान किया गया है। BSBE Class 10th Hindi Subjective Question Answer 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों हिंदी भारत से हम क्या सीखें पाठ - 3 का प्रश्न उत्तर दिए गया हे जो आपकी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 की तैयारी कर सकते हैं । Bihar Board Class 10th Hindi Chapter 3 Subjective Question Answer: भारत से हम क्या सीखें प्रश्न-उत्तर ।
![]() |
Bihar Board Class 10th Hindi Matric Exam 2025 |
Bharat Se Ham Kya Sikhe Subjective Question Answer (भारत से हम क्या सीखें प्रश्न-उत्तर)
Q1. लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत का दर्शन कहाँ हो सकता है और क्यों ?
Ans:⇒ लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत का दर्शन भारत के गाँवों में हो सकता है क्योंकि भारत की आत्मा गाँवों में बसती है। यहाँ प्राकृतिक सौंदर्य, सादगी, और शुद्धता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। वो सच्चे भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं ।
Q2. लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स से संबंधित किस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का हवाला दिया है और क्यों ?
Ans:⇒जब वारेन हेस्टिंग्स भारत का गवर्नर जनरल था, तो उसे वाराणसी के पास 172 दारिक नामक प्राचीन सोने के सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला। हेस्टिंग्स ने इसे ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशक मंडल को यह सोचकर भेंट कर दिया कि वे इस बहुमूल्य तोहफे को सराहेंगे और उसे उदार एवं योग्य व्यक्ति मानेंगे। लेकिन कंपनी ने इन सिक्कों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को नहीं समझा और उन्हें केवल साधारण धातु मानते हुए गलवा दिया। लेखक ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना कहा है क्योंकि यह प्राचीन धरोहर न केवल भारतीय इतिहास और ज्ञान का प्रतीक थी, बल्कि उसे संरक्षित किया जाना चाहिए था।
Q3. भारत के साथ भूरोप के व्यापारिक संबंध के प्राचीन प्रमाण लेखक ने क्या दिखाए हैं ?
Ans:⇒लेखक ने भारत और यूरोप के व्यापारिक संबंधों के प्राचीन प्रमाण बाइबिल के उल्लेखों में दिखाए हैं। बाइबिल में भारत से हाथीदाँत, बंदर, चंदन आदि के निर्यात का उल्लेख किया गया है। यह प्रमाणित करता है कि प्राचीन काल से ही भारत और यूरोप के बीच व्यापारिक संबंध स्थापित थे। इसके अलावा, दसवीं और ग्यारहवीं सदी में भी इन संबंधों की निरंतरता बनी रही, जो यह दर्शाता है कि भारत का व्यापारिक महत्व सदियों से वैश्विक स्तर पर रहा है।
Q4. मैक्समूलर ने संस्कृत की कौन सी विशेषताएँ और महत्व बतलाये हैं ?
Ans:⇒ मैक्समूलर ने संस्कृत को एक प्राचीन और अत्यंत महत्वपूर्ण भाषा बताया है। उनके अनुसार, संस्कृत मूल रूप से वही है जो ग्रीक और लैटिन जैसी भाषाएँ हैं 1 मैक्समूलर के अनुसार, संस्कृत का अध्ययन अन्य भाषाओं की तुलना में अधिक शिक्षाप्रद है क्योंकि यह न केवल प्राचीन ज्ञान और संस्कृति का स्रोत है, बल्कि इससे भाषा-विज्ञान और मानव सभ्यता के विकास को समझने में भी सहायता मिलती है।
Q5. लेखक वास्तविक इतिहास किसे मानता है और क्यों?
Ans:⇒ लेखक वास्तविक इतिहास संस्कृत भाषा और उसके साहित्य को मानता है। उसके अनुसार, संस्कृत साहित्य ने मानव जाति के संपूर्ण इतिहास को एक वास्तविक और व्यापक रूप में प्रस्तुत किया है। यह भाषा प्राचीन ज्ञान, संस्कृति, परंपराओं और मानव विकास की गहरी समझ प्रदान करती है। संस्कृत साहित्य के माध्यम से मानव सभ्यता के विकास, उसकी सोच और उसकी उपलब्धियों को समझा जा सकता है, इसलिए लेखक इसे वास्तविक इतिहास मानता है।
Q6. लेखक ने नया सिकंदर किसे कहा है? ऐसा कहना क्या उचित है? लेखक का अभिप्राय स्पष्ट करें।
Ans:⇒ लेखक ने नया सिकंदर उन लोगों को कहा है, जो आज भी भारत विजय का सपना देखते हैं। लेखक का ऐसा कहने का अभिप्राय यह है कि भारत को अतीत में कई लुटेरों और आक्रमणकारियों ने बार-बार लूटा और इसके सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक गौरव को क्षति पहुँचाई। फिर भी, भारत अपनी समृद्धि, ज्ञान और सांस्कृतिक धरोहर के कारण आज भी विश्व का आकर्षण केंद्र बना हुआ है। यहाँ आज भी बहुत कुछ सीखने और सिखाने को उपलब्ध है।
Q7. धर्म की दृष्टि से भारत का क्या महत्व है ?
Ans:⇒ धर्म की दृष्टि से भारत बहुत खास है क्योंकि यह कई धर्मों की जन्मभूमि है। यहाँ वैदिक धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म की शुरुआत हुई। भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई जैसे अलग-अलग धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। इतनी धार्मिक विविधता और सहिष्णुता दुनिया के किसी और देश में नहीं मिलती। यही भारत की सबसे बड़ी खासियत है।
Q8. भारत किस तरह अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है? स्पष्ट करें
Ans:⇒ भारत एक प्राचीन देश है, जहाँ आज भी लोग इतिहास की महान धरोहरों को देख सकते हैं। ये धरोहरें भविष्य के लिए प्रेरणा देती हैं। भारत का इतिहास युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ता है और उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने की सीख देता है। इस तरह भारत अतीत और भविष्य को जोड़ने का काम करता है।