Class 10th Sanskrit Patliputra Vaibhavam Chapter 2 Subjective Question Answer || कक्षा 10 संस्कृत पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ - 2 का प्रश्न उत्तर
![]() |
मैट्रिक फाईनल संस्कृत परीक्षा 2025 |
मैट्रिक 2025 विद्यार्थीयों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ ।विद्यार्थियों के जीवन की पहली बड़ी परीक्षा है मैट्रिक परीक्षा। 10वीं कक्षा के मैट्रिक विद्यार्थीयों के लिए हिंदी विषय तैयारी के उद्देश्य से WWW.ALLEDUCATIONNEWZ.IN वेबसाइट की ओर से कक्षा 10 के संस्कृत द्वितीय पाठ पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ के सब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर प्रदान किया गया है। BSBE Class 10th Sanskrit Subjective Question Answer 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों संस्कृत पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ - 2 का प्रश्न उत्तर दिए गया हे जो आपकी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 की तैयारी कर सकते हैं ।Patliputra Vaibhavam Subjective Question Answer
Class 10th Sanskrit Patliputra Vaibhavam Chapter 2 Subjective Question Answer: कक्षा 10 संस्कृत पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ - 2 का प्रश्न उत्तर
अधोलिखितानां प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृतभाषया लिखत -
1. कुट्टनीमताख्यं काव्यं कस्य कवेः रचना अस्ति?
Ans-कुट्टनीमताख्यं काव्यं दामोदरस्य रचना अस्ति ।
2. पाटलिपुत्रं कस्याः नद्याः तीरे अवस्थितमस्ति ?
Ans: पाटलीपुत्रः गंगायाः तीरे अवस्थितम् अस्ति ।
3. चन्द्रगुप्तमौर्यस्य काले अस्य नगरस्य रक्षाव्यवस्था कीदृशी आसीत् ?
Ans : चन्द्रगुप्त मौर्यस्य काले अस्य नगरस्य रक्षा व्यवस्था अति उत्कृष्टासीत्
4. राज्ञः अशोकस्य समये अस्य नगरस्य वैभवं कीदृशम् आसीत् ?
Ans: राज्ञः अशोकस्य काले अस्य नगरस्य वैभवं सुतरां समृद्धम् आसीत् ।
5. काव्यमीमांसानामकं ग्रन्थं कः अलिखत् ?
Ans: राजशेखरः काव्यमीमांसा नामकं ग्रंथं अलिखत् ।
6. कुट्टनीतकाव्यस्य रचनाकारः कः ?
Ans: कुट्टनीतकाव्यस्य रचनाकारः दामोदर गुप्तः ।
7. पाटलिपुत्रं कस्याः नद्याः तीरे अवस्थितमस्ति ?
Ans: गंगायाः तीरे पाटलिपुत्रम् अवस्थितम् अस्ति ।
8. मौर्यकाले अस्य नगरस्य व्यवस्था कीदृशी आसीत् ?
Ans: मौर्यकाले अस्य नगरस्य रक्षाव्यवस्था अति उत्कृष्टा आसीत्।
9: भगवान् बुद्धः बहुकृत्वः कुत्र समागतः ?
Ans-भगवान् बुद्धः बहुकृत्वःपाटलिग्रामे समागतः।
10. पाटिलपुत्रं कस्याः नद्याः तटे अवस्थितमस्ति ?
Ans- पाटलिपुत्रं गंगायाः तटे अवस्थितमस्ति ।
11. काव्यमीमांसानामकं ग्रंथं कः अलिखत् ?
Ans : काव्यमीमांसानामकं ग्रंथं राजशेखरः अलिखत् ।
12. राजशेखर कः आसीत् ?
Ans: राजशेखरः काव्यमीमांसा ग्रंथस्य रचयिता आसीत् ।
13. कस्य प्रान्तस्य राजधानी पाटलिपुत्र नगरमस्ति ?
Ans- बिहार प्रान्तस्य राजधानी पाटलिपुत्र नगरम् अस्ति ।
Q1. प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में पाटलिपुत्र की ख्याति किस रूप में थी ?
Ans- प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में और पुराणों में पाटलिपुत्र का नाम पुष्पपुर या कुसुमपुर माना जाता है। इस नगर के समीप पाटल पुष्पों का उत्पादन होता था । सभवतः पाटलिपुत्र शब्द भी पाटल पुष्पों के पुतलिका रचना के कारण नाम रखा गया। इस नगर में शरत काल में कौमुदी महोत्सव होता था। यह महोत्सव आजकल दुर्गापूजा के असवर पर देखा जाता है।
Q2. पाटलिपुत्र नगर के वैभव का वर्णन करें ।
Ans- पाटलिपुत्र प्राचीनकाल से ही अपनी वैभव परम्परा के लिए विख्यात रही है। विदेशी यात्री अपने संस्मरणों में यहाँ की अनेक उत्कृष्ट सम्पदाओं का वर्णन किया है। मेगास्थनीज ने लिखा है कि चन्द्रगुप्तमौर्य काल में यहाँ की शोभा और रक्षा व्यवस्था अति उत्कृष्ट थी। अशोक काल में यहाँ निरन्तर समृद्धि रही। कवि राजशेखर ने अपनी रचना काव्यमीमांसा में ऐसी ही बात लिखी है कि यहाँ बड़े-बड़े कवि-वैयाकरण यहाँ परीक्षित हुए। आज पाटलिपुत्र नगर 'पटना' नाम से जाना जाता है। जहाँ संग्रहालय, गोलघर, जैविक उद्यान इत्यादि दर्शनीय स्थल हैं। इस प्रकार पाटलिपुत्र प्राचीनकाल से आज तक विभिन्न क्षेत्रों में वैभव धारण करता है जिसकासंकलित रूप संग्रहालय में देखने योग्य है।
Q3. पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ का पाँच वाक्यों में परिचय दें ।
Ans- गंगा के किनारे बसा हुआ पाटलिपुत्र प्राचीन काल से ही अति महत्वपूर्ण नगर रहा है। यह सम्राट अशोक के समय समृद्ध था। यह नगर अनेक विद्वानों की कर्मभूमि रहा है। गुप्त काल में यहां कौमुदी महोत्सव मनाया जाता था। जहाँ संग्रहालय, गोलघर, जैविक उद्यान इत्यादि दर्शनीय स्थल हैं।
Q4. कवि दामोदर गुप्त के अनुसार पाटलिपुत्र कैसा नगर है ?
Ans: कवि दामोदर गुप्त के अनुसार पाटलिपुत्र (पटना) महानगर पृथ्वी पर बसे नगरों में श्रेष्ठ है। यहाँ सरस्वती के वंशज यानि विद्वान लोग वसते हैं। कवि ने इस महानगर की तुलना इन्द्र की नगरी से की है।
Q5. पाटलिपुत्र को शिक्षा का प्राचीन केंद्र क्यों माना जाता है ?
Ans: राजशेखर-रचित काव्यमीमांसा 'काव्य' से हमें जानकारी मिलती है कि पाटलिपुत्र शिक्षा का एक प्राचीन केंद्र था। यहाँ संस्कृत के अनेक विद्वान हुए। पाणिनी, पिङ्गल, वररुचि तथा पतञ्जलि की परीक्षा यहीं ली गई थी और यहीं उन्होंने ख्याति प्राप्त की थी।
Q6. चंद्रगुप्त मौर्य तथा अशोक के समय पाटलिपुत्र कैसा नगर था ?
Ans: चन्द्रगुप्त मौर्य के समय पाटलिपुत्र की रक्षा-व्यवस्था काफी मजबूत थी। यह सुंदर नगर था। अशोक के शासनकाल में इस नगर का वैभव और अधिक समृद्ध हुआ ।
Q7. पाटलिपुत्र के प्राचीन महोत्सव का वर्णन करें ।
Ans- पाटलिपुत्र में शरतकाल में कौमुदी महोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता था। सभी नगरवासी आनंदमग्न हो जाते थे। इस समारोह का विशेष प्रचलन गुप्तवंश के शासनकाल में था । आज़कल जिस तरह दुर्गापूजा मनाई जाती है, उसी प्रकार प्राचीनकाल में कौमुदी महोत्सव मनाया जाता था।
Q8. सिख संप्रदाय के लोगों के लिए पटना नगर क्यों महत्त्वपूर्ण है ?
Ans: सिख संप्रदाय के लोगों के लिए प्राचीन पटना नगर में पूजनीय स्थल अवस्थित है। यहाँ उनके दसवें गुरु गोंविद सिंहजी का जन्म-स्थान है। यह स्थल गुरुद्वारा के नाम से जाना जाता है। देश-विदेश से सिख संप्रदाय के अलावा अन्य संप्रदाय के तीर्थयात्री भी यहाँ दर्शन के लिए आते हैं।